{"_id":"6ae5013dba27df81410c8bd9","slug":"amidst-claims-of-development-a-dilapidated-road-has-become-a-source-of-trouble-demand-raised-for-the-repair-of-the-route-leading-to-mote-majra-mohali-news-c-71-1-spkl1025-148508-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विकास के दावों के बीच बदहाल सड़क बनी परेशानी, मोटे माजरा जाने वाले रास्ते की मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विकास के दावों के बीच बदहाल सड़क बनी परेशानी, मोटे माजरा जाने वाले रास्ते की मरम्मत की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोटे माजरा जाने वाले रास्ते की मरम्मत जल्द करवाने की मांग
मोहाली। शहर और आसपास के गांवों में विकास कार्यों के दावों के बीच ग्रामीण इलाकों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लांडरां-बनूड़ रोड से गांव मोटे माजरा को जाने वाली सड़क की खस्ताहालत से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। सड़क की बदहाली को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने सरकार से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। अकाली दल के मोहाली जिला प्रधान परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि मोटे माजरा जाने वाली सड़क की स्थिति सरकार के विकास संबंधी दावों की वास्तविकता सामने ला रही है। गांव के लोगों को हर दिन इस खस्ताहाल रास्ते से गुजरना पड़ता है, लेकिन मरम्मत के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हलके के विधायक को लोगों की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। सड़क जैसी जरूरी सुविधा की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं तो विकास के दावों का क्या अर्थ रह जाता है। सोहाना ने सरकार और संबंधित प्रशासन से मांग की कि सड़क का तुरंत जायजा लेकर मरम्मत का काम शुरू करवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष उठाया जाता रहेगा। इस मौके पर राजिंदर सिंह, शमशेर सिंह पंच, शमशेर सिंह गोगा, छज्जू सिंह और बलविंदर सिंह मोटे माजरा मौजूद रहे।