Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026 India Japan Final today in Mohali all update

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026: भारत और जापान के बीच खिताबी जंग आज, मोहाली में होगा मुकाबला

Thu, 05 Nov 2026 10:04 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Thu, 05 Nov 2026 10:04 AM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम फाइनल में एंट्री ले चुकी है। सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 8-1 से शिकस्त दी। दिलप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा।

विज्ञापन
Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026 India Japan Final today in Mohali all update
भारत और कोरिया के बीच मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई हॉकी की बादशाहत की जंग अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 का खिताबी मुकाबला भारत और जापान के बीच आज फेज-9 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।  
विज्ञापन


फाइनल में भारत और जापान
भारतीय हॉकी टीम फाइनल में एंट्री ले चुकी है। सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 8-1 से शिकस्त दी। दिलप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

बुधवार को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत से आक्रामक तेवर दिखाए। भारत ने पहले हाफ में ही छह गोल दाग डाले। अब भारत की मुकाबला जापान से होगा। जापान ने हीरो मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


जापान ने मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया
सेमीफाइनल मुकाबले में जापान ने मलेशिया पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के दोनों क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। जापान के मुख्य कोच फुजीमोटो इप्पेई और मलेशिया के कोच ब्रेंडन कैरोलन की रणनीतियों के बीच मैदान पर जबरदस्त जंग देखने को मिली। जिसके चलते हाफ-टाइम और फुल-टाइम तक स्कोर 0-0 ही रहा। पेनल्टी शूटआउट में जापान के लिए मोटोयामा काजुमासा, ओओका र्योमा, तनाका त्सुबासा, ओचियाई हारुकी और तनाका सेरेन ने अपने-अपने प्रयासों को सफलतापूर्वक गोल में बदला और 5 गोल कर डाले। मलेशिया की शुरुआत खराब रही जब उनके स्टार खिलाड़ी फैजल सारी का पहला ही शॉट जापान के गोलकीपर ताकुमी कितागावा ने शानदार ढंग से सेव कर लिया। इसके बाद मलेशिया के लिए ऐमन रोजेमी, शेलो सिल्विरियस और अबू कमाल अजराई ने गोल दागे। पहले शॉट के चूकने की वजह से मलेशियाई टीम शूटआउट में 3 गोल दाग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया, पांचवें स्थान पर
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चीन ने बांग्लादेश को 3-1 से शिकस्त दी और पांचवां स्थान हासिल किया। चीन की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर के पांचवें मिनट में गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। फिर बांग्लादेश ने भी जवाबी हमले तेज किए। टीम को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले पर खिलाड़ी उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे। पहले हाफ में चीन ने बढ़त कायम रखी। मध्यांतर के बाद चीन ने दो और गोल दाग दिए। इनमें एक पेनल्टी स्ट्रोक से किया। आखिरी क्वार्टर में बांग्लादेश ने एक गोल किया पर तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed