Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Spectrum 1 is a hit at International Public School

Mohali News: इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ‘स्पेक्ट्रम-1’ की धूम

Mon, 02 Nov 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Spectrum 1 is a hit at International Public School
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, सामाजिक संदेश भी दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। पपराली रोड स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह ‘स्पेक्ट्रम-1’ उत्साह के साथ आयोजित किया गया। प्रिंसिपल पी. सेंगर की देखरेख में हुए कार्यक्रम में कक्षा चौथी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। पश्चिमी नृत्य, संगीतमय कार्यक्रम और विषय आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक प्रॉप्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक संदेश भी दिए। संस्था के डायरेक्टर ए.के. कौशल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक रहने और बेहतर समाज बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल पी. सेंगर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियां साझा कीं। समारोह का समापन उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed