फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   An 80-year-old water tank was removed in Islamabad, bringing relief to local residents.

Patiala News: इस्लामाबाद में 80 साल पुरानी पानी की टंकी हटाई, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

Fri, 19 Dec 2025 07:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
An 80-year-old water tank was removed in Islamabad, bringing relief to local residents.
अमृतसर। हलका सेंट्रल के इस्लामाबाद क्षेत्र में स्थित 80 साल पुरानी पानी की टंकी जर्जर हो चुकी थी, जिससे स्थानीय निवासियों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया था। टंकी की खराब हालत और इसके आसपास रिहायशी इलाकों की मौजूदगी ने लोगों के लिए चिंता का कारण बना दिया था। शनिवार को इस खस्ताहाल पानी की टंकी को विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने हटवाया। विधायक ने बताया कि टंकी के पास भगवान शनि का मंदिर भी है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए भी खतरा था। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के साथ बैठक की और सुरक्षा के साथ टंकी हटाने के लिए एक कंपनी को ठेका दिया। नगर निगम और कंपनी के अधिकारियों ने तकनीकी तरीके से टंकी को सफलतापूर्वक हटा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed