फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Body of youth found near railway track in Rajpura crime news

Punjab: पीछे की तरफ बंधे हाथ, गर्दन पर गहरे निशान; राजपुरा में रेलवे ट्रैक के पास युवक की लाश से सनसनी

Thu, 19 Feb 2026 09:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Feb 2026 09:32 PM IST
सार

पटियाला के राजपुरा में युवक की हत्या के बाद उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक कर आरोपी फरार हो गए। मृतक के हाथ बंधे हुए थे और गर्दन पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Body of youth found near railway track in Rajpura crime news
मौके पर पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजपुरा-पटियाला रेलवे ट्रैक के किनारे महफिल रिसॉर्ट के पास वीरवार देर शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक युवक शव बरामद हुआ। युवक के हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवकी की हत्या की गई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वहीं, जहां शव मिला है वहीं पत्थर पर खून के धब्बे भी मिले हैं। आशंका है कि हमलावरों ने युवक के सिर या चेहरे को पत्थर से पटका है। पुलिस को मौके से एक हथियार का कवर और टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। मृतक के गले पर गहरे जख्म थे, जिन्हें कपड़े से ढका गया था।
विज्ञापन




जांच में जुटी पुलिस और एक्सपर्ट टीमें
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच की कमान संभाली है। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। मौके से मिले सभी सबूत को लेकर पुलिस अलग-अलग थ्योरी से कम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
जीआरपी पटियाला थाना प्रभारी दिलबाग सिंह का कहना है कि रेलवे लाइन के पास युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी, जो हुलिए से प्रवासी मजदूर लग रहा है। युवक के हाथ-पैर बंधे हैं और गर्दन पर गहरे निशान हैं। टीमें हर पहलू से जांच कर रही हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एक्सपर्ट की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed