फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Haryana woman murdered by husband in Rajpura

हरियाणा की महिला को पति ने मार डाला: 10 साल पहले शादी, दो बेटियों की मां, आरोपी ने लोहे की रॉड से किए वार

Tue, 17 Feb 2026 07:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Feb 2026 07:25 PM IST
सार

पजाब के पटियाला के राजपुरा में हरियाणा की महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Haryana woman murdered by husband in Rajpura
मृतका रमनप्रीत कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पटियाला के राजपुरा के गांव गंडियां खेड़ी में बेहद खौफनाक वारदात हुई है। पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की रॉड (पाइप) से महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान रमनप्रीत कौर (30) के तौर पर हुई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतका की सास जरनैल कौर, ससुर हाकम व ताया ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत और मृतका के मायके में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


आरोपी गुरमीत सिंह बनूड़ के पास तेपला में निजी कंपनी में नौकरी करता है। हरियाणा के शाहबाद की रहने वाली रमनप्रीत कौर की करीब 10 साल पहले गुरमीत सिंह के साथ हुई थी। इस शादी से दोनों की दो बेटियां हैं। जिनमें से बड़ी बेटी 8 साल और दूसरी पांच साल की है। सोमवार रात पुलिस को गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि एक महिला के साथ उसके परिवार के सदस्य बुरी तरह से मारपीट रहे हैं। इसके आधार पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां रमनप्रीत कौर की अपने घर खून से लथपथ लाश पड़ी थी। परिवार के बाकी सदस्य मौके से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


उसका पत्नी रमनप्रीत कौर के साथ अकसर घरेलू क्लेश रहता था। बीते दिन यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुरमीत सिंह ने गुस्से में आकर घर में पड़ी लोहे की पाइप से रमनप्रीत के सिर पर जोरदार वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि रमनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई सिमरनजीत सिंह के बयानों के आधार पर थाना गंडियां खेड़ी पुलिस ने पति गुरमीत सिंह समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 


क्या कहती है पुलिस
डीएसपी घनौर हरमनप्रीत सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह को हिरासत में ले लिया है। मृतका के परिवार के बयानों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed