फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   man commit suicide in patran patiala

हार गया प्यार: प्रेम विवाह के बाद पत्नी के परिवार ने इतना धमकाया, आहत युवक ने जहर पीकर दे दी जान

Thu, 05 Feb 2026 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 10:51 AM IST
सार

पंजाब स्टेट पावरकॉम में लाइनमैन नवनीत सिंह ने प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजन इससे नाखुश थे और उसे धमकाते थे।  

विज्ञापन
man commit suicide in patran patiala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पातड़ां में प्रेम विवाह के बाद लड़की के परिजनों की कथित धमकियों से परेशान युवक ने जहरीली वस्तु पीकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने बयान के आधार पर लड़की के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, हालांकि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय नवनीत सिंह निवासी पातड़ां के रूप में हुई है। वह पंजाब स्टेट पावरकॉम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार नवनीत सिंह ने वर्ष 2024 में मुख्तयार सिंह की बेटी से परिजनों की मर्जी के बिना एक धार्मिक स्थल पर प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद युवती अपने माता-पिता के पास रहने लगी। 

आरोप है कि बाद में लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इस पर नवनीत सिंह ने होने वाले ससुराल पक्ष को पहले विवाह की जानकारी दी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और चुप न रहने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार लगातार मिल रही धमकियों से मानसिक रूप से परेशान नवनीत सिंह ने जहरीली वस्तु पी ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने बयान दर्ज कराया, जिसके आधार पर थाना पातड़ां पुलिस ने मुख्तयार सिंह सहित मेहर सिंह, किरपाल सिंह और बलविंदर सिंह, सभी निवासी गांव जयूनपुरा, के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed