फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers to march from Shambhu border demanding release of imprisoned Sikhs

शंभू बॉर्डर पहुंचेंगे किसान: दिल्ली कूच की तैयारी; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी... बंद रहेगा अंबाला- दिल्ली हाईवे

Thu, 13 Nov 2025 08:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Nov 2025 08:20 PM IST
सार

राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों की ओर से शुक्रवार को शंभू बैरियर तक रोष मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद वह दिल्ली के लिए कूच करेंगे। पटियाला पुलिस प्रशासन की तरफ ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Farmers to march from Shambhu border demanding release of imprisoned Sikhs
शंभू बॉर्डर की फाइल फोटो - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर पटियाला जिले के शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर से किसान पहुंच रहे हैं। इसी साल फरवरी में किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने किसानों के मोर्चे को शंभू बॉर्डर से हटाकर हाईवे को एक साल बाद खोला गया था। पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के अस्थायी टैंटों को उखाड़ फेंका था। ऐसे में एक बार फिर से किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच कर दिल्ली के लिए कूच करेंगे। 

विज्ञापन

 
राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों की ओर से शुक्रवार को शंभू बैरियर तक रोष मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद वह दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान नेता रणजीत सिंह सवाजपुर ने बताया कि जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी में बताया गया कि किसानों का रोष मार्च के चलते राजपुरा-अंबाला- दिल्ली हाईवे सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शंभू में बंद रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग फतेहगढ़ साहिब - लांडरां - एयरपोर्ट चौक मोहाली - डेराबस्सी - अंबाला, राजपुरा - बनूड़ - ज़ीरकपुर (छत लाइट्स) - डेराबस्सी - अंबाला, राजपुरा - घनौर - अंबाला दिल्ली राजमार्ग, पटियाला - घनौर - अंबाला दिल्ली राजमार्ग, बनूड़ - मनौली सूरत - लेहली - लालड़ू - अंबाला (केवल छोटी कारों के लिए) रहेंगे। एडवाइजरी के मुताबिक इस मार्च के कारण राजपुरा शहर और राजपुरा - जीरकपुर मार्ग पर जाम की संभावना है। सभी डायवर्जन पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। लोगों को अपील की गई है कि यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed