{"_id":"691a92988b49e963f8011e39","slug":"fog-in-punjab-visibility-recorded-at-800-metres-in-amritsar-faridkot-coldest-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोहरा शुरू: अमृतसर में दृश्यता 800 मीटर दर्ज, 5.6 डिग्री के साथ फरीदकोट रहा सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोहरा शुरू: अमृतसर में दृश्यता 800 मीटर दर्ज, 5.6 डिग्री के साथ फरीदकोट रहा सबसे ठंडा
Mon, 17 Nov 2025 08:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Nov 2025 08:42 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक बढ़ेगी। सूबे के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अब घना कोहरा पड़ने लगा है। कोहरे की वजह से अमृतसर में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 5.6 डिग्री के तापमान के साथ फरीदकोट ठंडा रहा।
मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक बढ़ेगी। सूबे के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है। लेकिन अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 29.6 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक बढ़ेगी। सूबे के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है। लेकिन अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 29.6 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
पराली जलाने के 95 नए मामले
पंजाब में पराली रोज जल रही है और प्रदूषण भी फैल रहा है। हालांकि पिछले कुछ साल के मुकाबले मामले कम दर्ज हुए हैं लेकिन शून्य जैसी स्थिति कभी आएगी ऐसा लगता नहीं। रविवार को कुल 95 मामले दर्ज किए गए। अब तक इस सीजन में 4972 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हवा इस बार भी खराब है लेकिन गनीमत ये है कि एक्यूआई 200 से 250 के दायरे तक ही सीमित है। सबसे खराब हवा मंडी गोबिंदगढ़ व रूपनगर की रही जहां का एक्यूआई क्रमश: 225 और 213 रहा। इसके अलावा खन्ना का 191, लुधियाना का 159, जालंधर का एक्यूआई 147, पटियाला का 142, बठिंडा का 139 और अमृतसर का 121 दर्ज किया गया।
विज्ञापन