फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Raids conducted at two medical stores in Patiala; medicines seized

Patiala News: पटियाला में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, दवाएं जब्त

Tue, 27 Oct 2026 05:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted at two medical stores in Patiala; medicines seized
खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में मिलीं खामियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग ने पटियाला जिले के दो मेडिकल स्टोरों की जांच की। राजिंदरा अस्पताल के पास एक स्टोर से दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में खामियां मिलीं जिसके बाद 2,400 रुपये की तीन तरह की दवाएं जब्त की गईं। विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर फॉर्म-16 के तहत कार्रवाई की है।

जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी पटियाला नवजोत कौर ने बताया कि ड्रग कंट्रोल अधिकारियों ने नाभा के अलौहरां गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर की भी जांच की। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर की जांच से जुड़ी थी। इस स्टोर पर सामान्य नियमों का उल्लंघन पाया गया, हालांकि वहां कोई नशीली दवा नहीं मिली। एक अन्य शिकायत पर कई ड्रग कंट्रोल अधिकारियों ने राजिंदरा अस्पताल के पास वाले मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच में खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में खामियां और सामान्य नियमों का उल्लंघन सामने आया जिसके बाद दवाएं जब्त की गईं। नवजोत कौर ने कहा कि ड्रग कंट्रोल विभाग दवाओं की बिक्री और भंडारण से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच कर रहा है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जीवनरक्षक दवाओं का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed