{"_id":"6980088b14a94fa03f0ae3e8","slug":"rain-alert-in-punjab-dense-fog-expected-for-next-three-days-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बारिश का अलर्ट: अगले तीन दिन छाएगा घना कोहरा, आज हो सकती है हल्की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बारिश का अलर्ट: अगले तीन दिन छाएगा घना कोहरा, आज हो सकती है हल्की बरसात
Mon, 02 Feb 2026 07:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:44 AM IST
सार
पंजाब में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि हुई है, जो अब 8 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। अमृतसर, जहां तापमान 5.9 डिग्री तक गिरा, सबसे ठंडा रहा। इस दौरान, फरीदकोट में 22.8 डिग्री के साथ उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
पंजाब में बरसात का अलर्ट
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में घने कोहरे से अभी निजात नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
रविवार को पंजाब में बारिश के साथ घने कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। अमृतसर में दृश्यता पूरी तरह शून्य रही, जबकि पटियाला में 10 मीटर और बठिंडा में 50 मीटर से भी कम दृश्यता दर्ज की गई। बारिश के चलते पटियाला में 1.5 एमएम, पठानकोट में 1.0 एमएम और रूपनगर में 1.5 एमएम पानी बरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को पंजाब में बारिश के साथ घने कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। अमृतसर में दृश्यता पूरी तरह शून्य रही, जबकि पटियाला में 10 मीटर और बठिंडा में 50 मीटर से भी कम दृश्यता दर्ज की गई। बारिश के चलते पटियाला में 1.5 एमएम, पठानकोट में 1.0 एमएम और रूपनगर में 1.5 एमएम पानी बरसा।
विज्ञापन
ठंड में वृद्धि, अमृतसर सबसे ठंडा
पंजाब में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि हुई है, जो अब 8 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। अमृतसर, जहां तापमान 5.9 डिग्री तक गिरा, सबसे ठंडा रहा। इस दौरान, फरीदकोट में 22.8 डिग्री के साथ उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, पटियाला का 10.2 डिग्री, और बठिंडा का 8.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन