{"_id":"697ac19930a7f62e44012b81","slug":"rain-alert-in-punjab-temperature-drops-amritsar-coldest-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बारिश का अलर्ट: 2.1 डिग्री गिरा पारा, अमृतसर सबसे ठंडा; कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बारिश का अलर्ट: 2.1 डिग्री गिरा पारा, अमृतसर सबसे ठंडा; कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित
Thu, 29 Jan 2026 07:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:40 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 30 जनवरी की रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से 31 जनवरी से चार दिन तक बारिश का मौसम रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब में बरसात का अलर्ट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आज बारिश का अलर्ट है। बुधवार को बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर 3.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। कोहरे के कारण बठिंडा में दृश्यता 50 मीटर से कम, लुधियाना में 190 मीटर और फरीदकोट में 150 मीटर रिकॉर्ड की गई। दिनभर बादलों के छाने और शीत लहर के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 30 जनवरी की रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से 31 जनवरी से चार दिन तक बारिश का मौसम रहेगा।
विशेषकर एक फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक कमी दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है कि सुबह और रात के समय कोहरे और ठंड के मद्देनजर ड्राइविंग और पैदल मार्ग पर सतर्क रहें। ठंड बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी की जरूरत है।
विज्ञापन
अमृतसर: 3.7- 17.6
लुधियाना: 10.4- 18.8
पटियाला: 11.1- 18.2
पठानकोट: 6.5- 18.6
बठिंडा: 5.5- 19.1
फरीदकोट: 4.0
होशियारपुर: 8.0
एसबीएस नगर: 9.0- 19.5
रूपनगर: 9.4- 19.6

कहां कितना तापमान
शहर- न्यूनतम- अधिकतमअमृतसर: 3.7- 17.6
लुधियाना: 10.4- 18.8
पटियाला: 11.1- 18.2
पठानकोट: 6.5- 18.6
बठिंडा: 5.5- 19.1
फरीदकोट: 4.0
होशियारपुर: 8.0
एसबीएस नगर: 9.0- 19.5
रूपनगर: 9.4- 19.6