{"_id":"697b28f1b212918d8d0cc561","slug":"sukhbir-badal-visited-bikram-majithia-imprisoned-in-nabha-jail-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: नाभा जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे सुखबीर बादल, आप सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: नाभा जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे सुखबीर बादल, आप सरकार पर साधा निशाना
Thu, 29 Jan 2026 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Jan 2026 03:02 PM IST
सार
सुखबीर बादल ने कहा कि मजीठिया जेल में चड़दी कलां में हैं। अगर सरकार सोचती है कि जेल में बंद करके मजीठिया की आवाज को दबा सकती है, तो वह गलत है।
विज्ञापन
मजीठिया से मिलने पहुंचे सुखबीर बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल वीरवार को नाभा जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने के लिए पहुंचे।
बाहर निकलने पर मीडिया से बात करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि मजीठिया जेल में चड़दी कलां में हैं। अगर सरकार सोचती है कि जेल में बंद करके मजीठिया की आवाज को दबा सकती है, तो वह गलत है। शिरोमणि अकाली दल का इतिहास है कि लोगों की आवाज उठाने के लिए पार्टी के नेताओं ने सभी तरह के अत्याचार सहे हैं।
बादल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेहाल है। तकरीबन रोज ही कत्ल, फिरौती मांगने और लूटपाट की लूटपाट की वारदातें सामने आ रही हैं लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी देख रही है। बादल ने दावा किया कि पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने पर जो भी झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं, उनकी जांच होगी। इन केसों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।