{"_id":"693c4d6881e43f4698073e3e","slug":"voters-can-cast-their-votes-in-zila-parishad-and-panchayat-samiti-elections-by-showing-15-documents-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव: आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस समेत इन 15 डॉक्यूमेंट्स दिखा डाल सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव: आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस समेत इन 15 डॉक्यूमेंट्स दिखा डाल सकेंगे वोट
Fri, 12 Dec 2025 10:45 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:45 PM IST
सार
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदाता आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर भी वोट डाल सकेंगे। ऐसे 15 अन्य सरकारी या मान्यता प्राप्त दस्तावेजों के जरिये भी मतदाता वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन
वोटिंग (फाइल)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए 14 दिसंबर (रविवार) को मतदान होगा। पटियाला जिले में जिला परिषद के 23 और 10 ब्लॉक समितियों के 184 जोन में चुनाव होंगे। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि वोटर फोटो पहचान पत्र के अलावा 15 अन्य सरकारी या मान्यता प्राप्त दस्तावेजों के जरिये भी मतदाता वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम तौर पर वोटिंग के लिए एपिक कार्ड आवश्यक है, लेकिन यदि वोटर के पास वोटर आईडी नहीं है, तो भी वह अन्य पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकता है। वैध पहचान पत्रों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/पोस्ट ऑफिस पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, छात्र या कर्मचारी पहचान पत्र, दिव्यांग कार्ड आदि शामिल हैं। डॉ. यादव ने बताया कि परिवार के मुखिया के पास मौजूद वैध पहचान पत्र परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए भी मान्य होगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी डर या झिझक के पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करें और सुनिश्चित करें कि उनका वोट सुरक्षित रूप से गिना जाएगा।
विज्ञापन
पटियाला में 21 अति संवेदनशील और 159 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन
जिला परिषद और ब्लॉक समिति के आगामी चुनावों के मद्देनजर पटियाला जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त कर दी गई है। प्रशासन और पुलिस ने 21 अति संवेदनशील और 159 संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों की पहचान की है। इन स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा फोर्स तैनात की जाएगी। डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि हरियाणा और पड़ोसी जिलों से गैर-कानूनी शराब, हथियार, नशे और नकदी की तस्करी रोकने के लिए 24 घंटे अंतरराज्यीय नाके लगाए गए हैं। इसके साथ ही पेट्रोलिंग और अन्य सुरक्षा कदम भी उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी वैभव चौधरी ने बताया कि कुल 3100 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों, जिसमें 207 नॉन-गजटेड अधिकारी शामिल हैं, को चुनाव सुरक्षा में तैनात किया गया है। सभी एसपी और डीएसपी जिले के विभिन्न हिस्सों में निगरानी करेंगे। पुलिस ने शुक्रवार को डीआईजी चहल की अगुवाई में फ्लैग मार्च आयोजित किया। सरहिंद रोड के गांव बारन से शुरू हुए मार्च में पुलिस बल ने दिखाया कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित होंगे। डीआईजी ने कहा किसी भी शरारती तत्व को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। वोटर निडर होकर मतदान करें। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा देना और शरारती तत्वों को कड़ा संदेश देना है। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ चुनाव की निगरानी करेगी।