{"_id":"6978258a2721b5e51a09ff08","slug":"weather-in-punjab-is-set-to-change-again-due-to-two-consecutive-western-disturbances-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बारिश: लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला, पटियाला में गिरे ओले; तेज हवाओं से गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बारिश: लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला, पटियाला में गिरे ओले; तेज हवाओं से गिरा पारा
Tue, 27 Jan 2026 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:54 AM IST
सार
29 और 30 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 31 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में सक्रिय होगा। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान शीत लहर का प्रभाव भी महसूस होगा।
विज्ञापन
पटियाला में ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। कई जिलों में बरसात के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं पटियाला में बरसात के साथ ओले गिरे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार रात से शुरू हो गया है। इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बुधवार को भी राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है।
29 और 30 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 31 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में सक्रिय होगा। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान शीत लहर का प्रभाव भी महसूस होगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री के साथ फिरोजपुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, लुधियाना 7.4, पटियाला 6.2, पठानकोट 6.4, बठिंडा 4.0, गुरदासपुर 4.5 और एसबीएस नगर 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। रूपनगर 21.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।
अन्य जिलों का अधिकतम तापमान
अमृतसर 18.4, लुधियाना 17.2, पटियाला 18.6, पठानकोट 18.7, बठिंडा 19.0, एसबीएस नगर 16.2, फरीदकोट 21.4 और फिरोजपुर 18.0 डिग्री।