{"_id":"6a9837a683b6c69ff505d525","slug":"two-died-in-road-accident-at-firozpur-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरा में दर्दनाक हादसा: दो कारों में टक्कर, 16 साल के किशोर और कोच की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में दर्दनाक हादसा: दो कारों में टक्कर, 16 साल के किशोर और कोच की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे
Wed, 02 Sep 2026 08:20 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:20 PM IST
सार
दो कारों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। फिरोजपुर के जीरा में यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तलवंडी जल्लेखां के पास बुधवार को स्विफ्ट डिजायर और स्कॉर्पियो गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार सरकारी स्कूल के कोच समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार के अनुसार कोच गुरिंदर सिंह निवासी मोगा गांव हरदासे स्थित सरकारी स्कूल में कोच के पद पर कार्यरत था। बुधवार को वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में अपने दोस्त व कोच हरसिमरन सिंह के 16 वर्षीय बेटे के साथ मोगा जा रहा था।
जब वे तलवंडी जल्लेखां के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गुरिंदर सिंह कार में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर को उपचार के लिए जीरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।