सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Jaipur News:Ashok Gehlot Slams Delay in Civil Lines ROB, Calls It ‘Accident Zone’ Near CM Residence

Jaipur News: सिविल लाइंस आरओबी में देरी पर गहलोत का हमला, बोले-CM आवास के पास ‘एक्सीडेंट जोन’ बना प्रोजेक्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 27 Mar 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सिविल लाइंस आरओबी में देरी पर सरकार को घेरा। उन्होंने इसे CM आवास के पास ‘एक्सीडेंट जोन’ बताते हुए प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाया।

Jaipur News:Ashok Gehlot Slams Delay in Civil Lines ROB, Calls It ‘Accident Zone’ Near CM Residence
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी परियोजनाओं में हो रही देरी को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज एक और मुद्दा उठा दिया है। गहलोत ने सिविल लाइंस रेलवे ओवरब्रिज (ROB) परियोजना में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री आवास के पास ‘एक्सीडेंट जोन’ में बदलने का आरोप लगाया। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री आवास से महज 100 मीटर दूर विकास कार्यों की यह स्थिति है, तो पूरे राजस्थान का हाल समझा जा सकता है।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि यह परियोजना वर्ष 2021 में उनकी सरकार के दौरान शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य आमजन को ट्रैफिक जाम से राहत देना था। लेकिन 2026 आ जाने के बावजूद यह अधूरी पड़ी है। गहलोत ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की सुस्ती और राजनीतिक द्वेष के कारण यह परियोजना अब दुर्घटनाओं का कारण बन चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार के लिए राजनीति जनता की सुविधा से ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Jaisalmer News: भारत-पाक बॉर्डर से संदिग्ध गिरफ्तार, UP के टेलीग्राम ग्रुप्स में फैलाते थे भड़काऊ मैसेज

अपने बयान में गहलोत ने “#इंतजार शास्त्र” हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए राज्य में बुनियादी ढांचे के कार्यों में हो रही देरी पर भी निशाना साधा।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed