फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   alwar mayor election 2026 bjp congress sumanlata agrawal kamlesh sharma independent councillors

राजस्थान निकाय चुनाव: अलवर में बीजेपी की सुमनलता बनीं पहली मेयर, 42 वोट से जीतीं; कांग्रेस को 23 वोट मिले

Mon, 21 Sep 2026 02:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 21 Sep 2026 02:08 PM IST
सार

अलवर नगर निगम की पहली मेयर बीजेपी की सुमनलता अग्रवाल चुनी गईं। उन्हें 42 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। बीजेपी को 13 निर्दलीय और एक अन्य पार्षद का समर्थन मिला। सुमनलता ने विकास, सफाई और बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता बताया।

विज्ञापन
alwar mayor election 2026 bjp congress sumanlata agrawal kamlesh sharma independent councillors
अलवर मेयर चुनाव में बीजेपी का दबदबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में बीजेपी की सुमनलता अग्रवाल अलवर नगर निगम की पहली मेयर बन गई हैं। मेयर चुनाव में सुमनलता अग्रवाल को 42 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की दावेदार कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। इसके साथ ही अलवर नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड बन गया।

विज्ञापन

अलवर नगर निगम में बीजेपी के 28 और कांग्रेस के 23 पार्षद थे। बहुमत के लिए 33 पार्षदों का समर्थन जरूरी था। ऐसे में दोनों ही पार्टियों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर थी। चुनाव में बीजेपी को 13 निर्दलीय और एक अन्य पार्षद का समर्थन मिला। इसके बाद सुमनलता अग्रवाल ने 42 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

विज्ञापन

जीत के बाद सुमनलता अग्रवाल ने भास्कर से बातचीत में कहा, "हमारी पार्टी के पदाधिकारियों का अच्छा रोल रहा। सभी ने मदद की। इस बार किसी तरह का डर नहीं था।" उन्होंने कहा कि अलवर का विकास, शहर को कचरा मुक्त बनाना, बिजली व्यवस्था में सुधार और नालियों की सफाई उनकी प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed