सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Speeding Bolero overturns during kidnapping attempt, two die in revenge over love marriage

Alwar News: युवक के अपहरण की कोशिश में पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, प्रेम विवाह का बदला लेने पहुंचे दो की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रेम विवाह की दुश्मनी ने एक खतरनाक मोड़ ले लिया, जब युवक को जबरन उठाने की कोशिश जानलेवा हादसे में बदल गई। तेज रफ्तार गाड़ी के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Alwar News: Speeding Bolero overturns during kidnapping attempt, two die in revenge over love marriage
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष द्वारा एक युवक के अपहरण की कोशिश खूनी अंजाम में बदल गई। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के नया गांव माचाड़ी के समीप अपहरणकर्ताओं की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में लड़की पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अपहृत युवक गंभीर रूप से घायल है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ निवासी विवेक गुर्जर ने करीब तीन माह पूर्व अपने ही समाज की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से लड़की के परिजन बेहद नाराज थे और रंजिश पाले हुए थे। विवेक ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से उसने पहले ही इस मामले में पुलिस को जानकारी दी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के समय जब विवेक गुर्जर अपनी बाइक से बुटोली की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में लड़की पक्ष के लोगों ने बोलेरो से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। विवेक के गिरने के बाद हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन बोलेरो में डाल लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल भी छीन लिए। अपहरण कर भागते समय नया गांव माचाड़ी के पास बोलेरो की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार लोग और अपहृत विवेक तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: Jaipur: 'चार-चार बच्चों की माएं प्रेमियों संग भाग रही, सरकार कोई उपाय करे', विधानसभा में बोले नरेंद्र बुडानिया

सभी घायलों को तत्काल मालाखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपचार के दौरान रामफूल गुर्जर ने भी दम तोड़ दिया। घायल विवेक गुर्जर को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीणा पुलिस जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मृतक पक्ष और पीड़ित की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना के हर पहलू की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed