सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   bhiwadi-accident-soil-collapse-7-workers-dead-kapriwas-mod-haryana Alwar Rajasthan News

Rajasthan Mudslide: राजस्थान में मिट्टी ढहने से 7 श्रमिकों की मौत, भिवाड़ी में कापड़ीवास मोड़ के पास हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर/ भिवाड़ी Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Tue, 10 Mar 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

भिवाड़ी के जिला अस्पताल में एंबुलेंस से एक साथ 7 शव पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के कापड़ीवास मोड़ के पास मिट्टी ढहने से हुए हादसे में श्रमिकों की मौत हुई है। वहीं, चार घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर

bhiwadi-accident-soil-collapse-7-workers-dead-kapriwas-mod-haryana Alwar Rajasthan News
भिवाड़ी के जिला अस्पताल में एंबुलेंस से एक साथ 7 शव पहुंचने से हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के भिवाड़ी के सीमावर्ती हरियाणा क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कापड़ियावास गांव के पास निर्माणाधीन आवासीय परियोजना में मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई, जिससे कई श्रमिक उसके नीचे दब गए। हादसे में अब तक सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार हाईवे पर होटल राव के सामने स्थित निर्माणाधीन सोसाइटी में बेसमेंट के लिए गहरी खुदाई का काम चल रहा था। यह परियोजना रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल की बताई जा रही है। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मलबे से अब तक सात मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। कुछ अन्य श्रमिकों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, इसलिए राहत कार्य देर रात तक जारी रहा।


ये भी पढ़ें- मध्य-पूर्व तनाव का असर: राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी अघोषित रोक, क्या हैं कारण?

जानें मृतकों और घायलों के नाम
डॉक्टरों ने सतीश, भागीरथ, मिलन, मंगोल, शिव शंकर, परमेश्वर समेत सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार मजदूर छोटेलाल, शिवकांत, दीन दयाल, इंद्रजीत की हालत गंभीर है। इनका अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते ही भिवाड़ी पुलिस भी सक्रिय हो गई है और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

दो घंटे तक प्रशासन को नहीं लगी भनक
हादसे को लेकर एक और गंभीर बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को करीब दो घंटे तक नहीं लग सकी। इस दौरान साइट का मुख्य गेट बंद रखा गया और मीडिया को अंदर जाने नहीं दिया गया। देर रात तक मशीनों की मदद से मिट्टी हटाने का काम जारी रहा।

परिजनों को साइट पर नहीं जाने दिया
हादसे की सूचना मिलने पर कई घायल और मृतकों के परिजन निर्माण स्थल पर पहुंचे लेकिन बिल्डर की ओर से साइट का गेट बंद कर दिया गया। परिजनों को अंदर जाने से रोका गया और धक्का-मुक्की की भी सूचना है। मौके पर बाउंसर तैनात कर दिए गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed