सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Gang posing as fake cops in red-light vehicle arrested for kidnapping and extorting ransom

Alwar News: लाल बत्ती की गाड़ी में बैठकर जमाते थे धौंस, फर्जी पुलिस बनकर फिरौती वसूलने वाले बदमाश हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 21 Oct 2025 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

फर्जी पुलिस बनकर अपहरण और फिरौती वसूलने वाली गैंग के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

Alwar News: Gang posing as fake cops in red-light vehicle arrested for kidnapping and extorting ransom
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने लाल बत्ती लगी गाड़ी में फर्जी पुलिस बनकर अपहरण और फिरौती वसूली की वारदात करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक अलवर सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में चोरी, लूट, नकबजनी और अपहरण-फिरौती जैसी संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका और वृत्ताधिकारी लक्ष्मणगढ़ कैलाश जिंदल के सुपरविजन में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविन्दगढ़ थाना प्रभारी बने सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: जेईसीसी सीतापुरा में पुलिस की हाई-टेक कानून प्रदर्शनी का अंतिम दिन, आमजन के लिए खुला

पुलिस ने बताया कि साजिद पुत्र दिलावर निवासी धांधोली, थाना जालूकी, जिला डीग ने न्यायालय में शिकायत दर्ज करवाई कि 28 जून को चार-पांच लोग लाल बत्ती लगी गाड़ी में पुलिस की वर्दी जैसा पहनावा कर उसके पास आए और खुद को हरियाणा पुलिस बताकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने दुकान से कैश, मोबाइल और कंप्यूटर सहित अन्य सामान लूट लिया और बाद में परिवार से 4 लाख रुपये की फिरौती मांगकर उसे छोड़ा।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी और पुख्ता जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें साजिद उर्फ काला पुत्र इन्नस खान, उम्र 32 वर्ष और निरजू पुत्र वासुदेव, उम्र 34 वर्ष शामिल हैं। थाना इंचार्ज बने सिंह और उनकी टीम ने आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वारदात में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed