फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ANTF Seizes ₹1 .62 Crore MD Consignment Bound for Jaipur, Minor Detained

राजस्थान: नागौर में जयपुर पहुंचने से पहले पकड़ी 1.62 करोड़ की एमडी, कार की सीट के नीचे छिपा था 5.4 किलो नशा

Fri, 28 Aug 2026 10:23 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 10:23 PM IST
सार

नागौर में एएनटीएफ ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.4 किलो एमडी बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.62 करोड़ रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया। मोबाइल में करीब 16 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब मिलने के बाद पुलिस सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
ANTF Seizes ₹1 .62 Crore MD Consignment Bound for Jaipur, Minor Detained
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नागौर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जायल थाना क्षेत्र में टीम ने 5 किलो 400 ग्राम एमडी बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त की है और एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया है।
विज्ञापन


जयपुर ले जाई जा रही थी एमडी की खेप
एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि एमडी की बड़ी खेप नागौर से जयपुर ले जाई जा रही है। इसे जयपुर पहुंचाकर अलग-अलग पार्टियों और ग्राहकों तक सप्लाई किए जाने की आशंका थी। सूचना के बाद टीम ने जायल क्षेत्र में निगरानी शुरू की। ग्राम दुगौली में खारी-जोधा जाने वाली सड़क पर देवनारायण बगीची के सामने नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध कार नंबर RJ-21-UC-2898 को रोका गया।
विज्ञापन


सीट के नीचे छिपा था नशे से भरा कट्टा
कार की तलाशी स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में ली गई। खलासी सीट के नीचे सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा मिला। कट्टा खोलने पर उसमें हरे रंग की पांच प्लास्टिक थैलियां मिलीं। जांच में इन थैलियों से कुल 5.400 किलो एमडी बरामद हुई। पुलिस ने एमडी और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुडिला के पास मिली थी एमडी की खेप
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि एमडी की खेप सालासर/मालास, थाना मेडतारोड़ क्षेत्र से हासिल की गई थी। बताया गया कि धुडिला गांव के पास एक तस्कर ने विधि से संघर्षरत बालक को एमडी से भरा कट्टा दिया। इसके बाद वह खेप लेकर जयपुर की ओर रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में एएनटीएफ की कार्रवाई में पकड़ लिया गया।

मोबाइल में मिला 16 लाख के लेनदेन का हिसाब
कार्रवाई के दौरान मिले मोबाइल फोन ने भी जांच की दिशा बदल दी। पुलिस के अनुसार, मोबाइल में मौजूद एक अकाउंटिंग/खाताबही ऐप में करीब 16 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब मिला है। पुलिस अब इस डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर सप्लायर और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

10 महीने में 196 किलो से ज्यादा एमडी जब्त
एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार के अनुसार, नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। एएनटीएफ ने गठन के करीब 10 महीनों में 196.76124 किलोग्राम एमडी बरामद की है। ताजा कार्रवाई को भी इसी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।


यह भी पढ़ें: मकराना का बीजेपी को अल्टीमेटम, बोले- मांग नहीं मानी तो चुनाव में करेंगे विरोध

अब सप्लायर और रिसीवर की तलाश
पुलिस का अनुसंधान अब उस व्यक्ति तक पहुंचने पर केंद्रित है, जिसने एमडी उपलब्ध कराई थी। इसके अलावा परिवहन में सहयोग करने वाले लोगों और जयपुर में खेप लेने वाले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। एएनटीएफ और जायल थाना पुलिस की कार्रवाई से जयपुर पहुंचने से पहले ही 5.4 किलो एमडी की खेप पकड़ी गई। अब जांच में सामने आए मोबाइल रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed