सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok Gehlot says in Dholpur it is necessary to maintain the dignity and power of the post of CM

Rajasthan: मुख्यमंत्री-मंत्री पद की मर्यादा और अथॉरिटी को बनाए रखना जरूरी, धौलपुर में बोले गहलोत

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Mar 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि को मैंने जो बयान दिया कि मुख्यमंत्री की बजाय चीफ सेक्रेटरी सरकार चला रहे हैं और हालात ये बने हुए हैं कि मंत्री अपना ओएसडी तक नहीं लगा पा रहे हैं, सचिवालय में यह हर कोई जानता है।

Ashok Gehlot says in Dholpur it is necessary to maintain the dignity and power of the post of CM
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने धौलपुर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर तीखा हमला किया। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं ने सरकार बनने से पहले राजस्थान की जनता से जो वादे किए थे, जो भ्रम फैलाया था वो अब जनता समझने लगी है। अब यह लोग एक्सपोज हो गए हैं।

Trending Videos


लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गहलोत ने कहा कि हमारे पीसीसी चीफ, नेता प्रतिपक्ष और प्रभारी दौरे कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा सरकार बनने के 2 महीने में ही जनता को हमारी सरकार द्वारा किए जन सरोकार के कामों की याद आने लगी है। अपराध, बलात्कार के मामलों में प्रदेश में मार्मिक हालात बनने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि कल शनिवार को मैंने जो बयान दिया कि मुख्यमंत्री की बजाय चीफ सेक्रेटरी सरकार चला रहे हैं और हालात ये बने हुए हैं कि मंत्री अपना ओएसडी तक नहीं लगा पा रहे हैं, सचिवालय में यह हर कोई जानता है। उस बयान का मकसद था कि मुख्यमंत्री और मंत्री संवैधानिक पोस्ट होती है, उसकी मर्यादा, प्रतिष्ठा और अथॉरिटी बनी रहनी चाहिए तभी अच्छा गवर्नेंस दिया जा सकता है।

ईआरसीपी और यमुना के जल समझौते पर गहलोत ने कहा कि यह राजस्थान के साथ अन्याय हुआ, यह लोग बरगलाने का काम कर रहे हैं। जिस योजना का MOU हुआ है, उसकी  जानकारी किसी को नहीं है और ये धन्यवाद और आभार यात्रा का नाटक कर रहे हैं। सबसे पहले दोनों परियोजनाओं का MoU मीडिया के सामने रखना चाहिए।

गहलोत ने राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि ये ऐतिहासिक यात्रा है, जहां पहले 3000 किलोमीटर और अब 6000 किलोमीटर की दूरी तय की है। राहुल गांधी ने प्यार मोहब्बत का संदेश देकर रोजगार और महंगाई के मुद्दे को उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed