पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Balotra News: Woman Assaulted, Tooth Broken During Jewellery Robbery Attempt; Four Arrested

Balotra News: महिला का मुंह दबाकर आभूषण लूटने की कोशिश, मारपीट में दांत टूटा, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Sat, 27 Jun 2026 06:35 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 06:35 PM IST
सार

बाड़मेर पुलिस ने घर के बाहर सो रही महिला से लूट के प्रयास और मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जबकि मामले की आगे जांच जारी है।
 

विज्ञापन
Balotra News: Woman Assaulted, Tooth Broken During Jewellery Robbery Attempt; Four Arrested
चार आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

जिले की समदड़ी थाना पुलिस ने महिला के साथ मारपीट कर उसके आभूषण लूटने का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक गंभीर वारदात का खुलासा किया है। घटना के महज चार दिन के भीतर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रमेश (आईपीएस) ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन अश्ववेग' के तहत यह सफलता मिली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार समदड़ी थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा गांव निवासी सुआ देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 जून की रात वह भीषण गर्मी के कारण खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। देर रात करीब दो अज्ञात युवक पैदल वहां पहुंचे और अचानक उनका मुंह दबा दिया ताकि वह शोर नहीं मचा सके। इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला के गले और कानों में पहने हुए आभूषण छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनका एक दांत टूट गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में रहने वाले जोराराम मौके पर दौड़कर पहुंचे। लोगों की आहट मिलते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर नाले की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: जमीनी विवाद में हैवानियत की हद पार, बेटे ने पिता को सड़क पर घसीटा; फिर ट्रैक्टर से कुचलकर ली जान

घटना की सूचना मिलते ही समदड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्य एकत्र किए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और तकनीकी संसाधनों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया। लगातार चार दिनों तक चली जांच के दौरान पुलिस ने परंपरागत पुलिसिंग के साथ-साथ आसूचना तंत्र और तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया। विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस आखिरकार आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।


जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चारों आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उन्हें विधि सम्मत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चतराराम पुत्र मोटाराम भील निवासी मेली हाल दुर्गापुरा, सांवलाराम पुत्र चुनीलाल भील निवासी मोकलसर, रमेश पुत्र मालमसिंह राजपुरोहित निवासी महिलावास तथा भटाराम पुत्र पोकराराम भील निवासी सिवाना शामिल हैं। सभी आरोपी मजदूरी का कार्य करते हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रात के समय घर में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर महिला से आभूषण लूटने का प्रयास करने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा महिला का दांत तोड़ने की घटना स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी गहन अनुसंधान किया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी या लूट की वारदात से भी संबंध रहा है या नहीं। यदि जांच में अन्य मामलों में संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed