{"_id":"6a6d9c87c694e1e6410ea08d","slug":"land-dispute-claims-elderly-mans-life-he-had-previously-reported-a-threat-to-his-life-questions-now-raised-over-police-action-balotra-news-c-1-1-noi1407-4564344-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balotra: जमीन विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, एक महीने पहले ही पुलिस को दी थी शिकायत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balotra: जमीन विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, एक महीने पहले ही पुलिस को दी थी शिकायत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Sat, 01 Aug 2026 02:21 PM IST
बालोतरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: बालोतरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:21 PM IST
सार
सिणधरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक ने एक माह पहले ही जान का खतरा बताते हुए पुलिस से शिकायत की थी लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह वारदात हो गई।
विज्ञापन
जमीन विवाद में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार शाम खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग की कथित रूप से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की लेकिन मृतक के परिजनों ने पहले आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही सिणधरी थानाधिकारी शंकरलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। काफी देर तक परिजनों और ग्रामीणों की नाराजगी बनी रही। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद देर रात शव को सिणधरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मगाराम पुत्र लालाराम घांची का दूसरे पक्ष के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम मगाराम अपनी पत्नी के साथ खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे। जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मगाराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। वह खेत में ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore: जैसलमेर में हुए सड़क हादसे में मेजर हमजा की मौत, ऊंट से टकराया था वाहन; देर रात इंदौर आया पार्थिव शरीर
मृतक के बेटे बाबूलाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता ने करीब एक माह पहले ही सिणधरी थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। परिवार का दावा है कि उन्होंने संभावित हमले की आशंका से पुलिस को अवगत कराया था लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि यदि शिकायत पर तत्काल और सख्त कदम उठाए जाते, तो आज परिवार के मुखिया की जान बच सकती थी। परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
शनिवार सुबह पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए एफएसएल और एमओबी टीम को घटनास्थल पर बुलाया। विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच अधिकारी आसपास मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज कर रहे हैं ताकि घटना के प्रत्येक पहलू की पुष्टि की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में कितने लोग शामिल थे और उनकी भूमिका क्या रही।
सिणधरी थानाधिकारी शंकरलाल ने बताया कि शुक्रवार रात शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। शनिवार को एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।