सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   12 Tablighi Jamaat members arrested from Godhra for carrying out religious propaganda without prior notice

Banswara News: बिना पूर्व सूचना के धार्मिक प्रचार करते गोधरा से आए तब्लीगी जमात के 12 लोग गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा कस्बे में बिना पूर्व सूचना दूसरे राज्य से आकर धार्मिक प्रचार करने और पुलिस की समझाइश के दौरान उग्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने तब्लीगी जमात से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

12 Tablighi Jamaat members arrested from Godhra for carrying out religious propaganda without prior notice
तब्लीगी जमात के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा कस्बे में बिना पूर्व सूचना अन्य राज्य से आकर धार्मिक प्रचार करने और पुलिस की समझाइश के दौरान उग्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने तब्लीगी जमात से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ लोग दूसरे राज्य से आकर कस्बे में धार्मिक प्रचार कर रहे हैं। यह टीम बागीदौरा में अलग-अलग स्थानों पर लोगों से संपर्क कर रही थी और उनके व्यवहार से शांति भंग होने की आशंका जताई जा रही थी। सूचना मिलने पर कलिंजरा थाने से एसआई रमेशचंद्र पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मस्जिद के पीछे गली में मिले इन लोगों ने खुद को गोधरा (गुजरात) की तब्लीगी जमात से जुड़ा बताया और कहा कि वे रमजान माह से पहले धार्मिक प्रचार के उद्देश्य से यहां आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar :  श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- हार की करें समीक्षा, सदन में विपक्ष न हों अमर्यादित

बहस पर उतरे, हुए उग्र
जब पुलिस ने उनसे बिना पूर्व सूचना के आने और प्रचार करने के बारे में सवाल किया तो वे बहस पर उतारू हो गए। पुलिस ने उन्हें समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 से 170 के तहत कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस दल ने उनके सामान की तलाशी ली और सभी को बागीदौरा पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस ने इस संबंध में उक्त जमात में शामिल लोगों के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed