सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: 18 PTIs Dismissed Over Degree Irregularities, Fraud Exposed in Document Verification

Banswara News: डिग्री में गड़बड़ी उजागर होने पर 18 पीटीआई बर्खास्त, दस्तावेजों की जांच में सामने आई करतूत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार

पीटीआई भर्ती से जुड़े फर्जीवाड़े में डिग्री में गड़बड़ी पाए जाने पर 18 शारीरिक शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच चर्चा में है।
 

Banswara News: 18 PTIs Dismissed Over Degree Irregularities, Fraud Exposed in Document Verification
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय, बांसवाड़ा
विज्ञापन

विस्तार

जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 18 शारीरिक शिक्षकों को डिग्री में गड़बड़ी पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई पीटीआई भर्ती-2022 से जुड़े दस्तावेज सत्यापन के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर की गई है।

Trending Videos


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से 35 अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई थी, जिनमें से 19 बांसवाड़ा जिले से संबंधित थे। इनमें से एक मामले को विस्तृत जांच के लिए संयुक्त निदेशक, उदयपुर को भेजा गया है, जबकि शेष 18 शिक्षकों को सेवा से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि इन शिक्षकों ने आवेदन के समय जो शैक्षणिक डिग्री प्रस्तुत की थी, वह बाद में जमा कराए गए मूल दस्तावेजों से मेल नहीं खाती थी। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। ये सभी शिक्षक अक्टूबर 2023 में नियुक्त किए गए थे और जिले के विभिन्न स्कूलों सज्जनगढ़, गांगड़ तलाई, बागीदौरा और आनंदपुरी क्षेत्रों में पदस्थ थे।

ये भी पढ़ें: जालौर में थाना परिसर में लगी भीषण आग: 40 से अधिक जब्त बाइकें जलीं, अस्पताल के कचरे से चिंगारी उठने की आशंका

निदेशालय से 17 अप्रैल को आदेश मिलने के बाद दो दिनों के भीतर संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश देकर कार्रवाई पूरी की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्देशों के तहत की गई है।

यह है मामला
गौरतलब है कि वर्ष 2022 में 5546 पदों पर पीटीआई भर्ती निकाली गई थी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान कई अभ्यर्थियों के कागजात फर्जी या संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद एसओजी ने जांच करते हुए 165 से अधिक अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed