Rajasthan News: डूंगरपुर में मवेशीघर की दीवार गिरने से 21 बकरियों की मौत, दो लोग घायल
Dungarpur News: दोवड़ा थाना क्षेत्र स्थित देवकी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक कच्चे मवेशी घर की दीवार अचानक गिरने से 21 बकरियों की मौत हो गई। इस घटना में तीन बकरियां घायल हो गईं, वहीं दो लोग भी मलबे में दबकर जख्मी हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र स्थित देवकी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक कच्चे मवेशी घर की दीवार अचानक गिरने से 21 बकरियों की मौत हो गई। इस घटना में तीन बकरियां घायल हो गईं, वहीं दो लोग भी मलबे में दबकर जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा गांव निवासी मोगा पारगी के मवेशी घर में हुआ। बताया जा रहा है कि मवेशी घर की एक दीवार काफी समय से कमजोर थी, जो अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय कुछ लोग घर के बाहर खड़े थे, जबकि बकरियां दीवार की छाया में बैठी हुई थीं। दीवार गिरते ही सभी मलबे के नीचे दब गए, जिससे बड़ी संख्या में बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत सत्तू की प्रशासक काली देवी सहित स्थानीय प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। साथ ही, घटना का मौका पर्चा भी तैयार किया है।
पढ़ें- ऑनलाइन गेमिंग के लिए गुनाह: सरकारी शिक्षक ने व्यापारियों से मांगी करोड़ों की फिरौती, पत्नी के नाम से किया ऐसा काम
मृत बकरियां मोगा पारगी के परिवार की आय का प्रमुख साधन थीं। इस हादसे के बाद परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस मुश्किल समय से उबर सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.