Banswara News: बांसवाड़ा मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Banswara News: बांसवाड़ा के नया बस स्टैंड के पास मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना पर पुलिस, सीआईडी और डीएसबी टीमें मौके पर पहुंचीं। तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर राहत मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा में मंगलवार को नया बस स्टैंड के समीप स्थित मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुख्य डाकघर में अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही मुख्य डाक अधीक्षक ने तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस, सीआईडी और डीएसबी की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर नगर परिषद की दमकल को भी मौके पर बुलाया गया तथा सुरक्षा कारणों से डाकघर के स्टाफ को भवन से बाहर निकाल दिया गया।
पढ़ें- Sawai Madhopur News: मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर; कुछ संदिग्ध नहीं मिला
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य डाकघर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया। यह स्थान शहर का प्रमुख मार्ग होने के कारण पुलिस ने क्षेत्र में आवाजाही पर भी नजर रखी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे भवन की गहन तलाशी ली।
तलाशी अभियान के दौरान मुख्य डाकघर परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.