सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Dungarpur News: Bike Rams into Dumper, Couple Killed; Woman Critical, Admitted to Hospital

Dungarpur News: डंपर में जा भिड़ी बाइक, दंपती की दर्दनाक मौत; महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में गुरुवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। डंपर और ट्रैक्टर से हुई टक्करों में एक दंपती सहित दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

Dungarpur News: Bike Rams into Dumper, Couple Killed; Woman Critical, Admitted to Hospital
डूंगरपुर में बोरी गांव के पास हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार

डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मार्ग पर बोरी गांव के निकट गुरुवार देर रात एक मोटर साइकिल डंपर के पीछे जा भिड़ी। हादसे में मोटर साइकिल पर सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार डेटको का वेला निवासी मगन पुत्र कमलाशंकर किसी कार्य से अपनी पत्नी विमला और भाभी ललिता पत्नी विश्राम खराड़ी के साथ डूंगरपुर आया था। रात करीब 9 बजे तीनों मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। बोरी गांव के पास उनकी मोटर साइकिल आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी, इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: बच्चे को सिगरेट और एनर्जी ड्रिंक पिलाने का वीडियो वायरल, ऐसे हुई आरोपी की पहचान; एक्शन की मांग तेज

हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बाइक सावर मगनलाल और विमला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल ललिता को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया, दंपती के शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।

एक अन्य हादसे में चचेरे भाइयों की मौत
इधर बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में भी देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बोरदा निवासी नंदू मकवाना और विक्रम अपनी बहन के घर से गांव लौट रहे थे। गांव के समीप एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर उन्हें बांसवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed