सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Fake Ace Government of India Organization Busted in Dungarpur; Red-Beacon Vehicles Seized, Six Detained

Rajasthan: डूंगरपुर में फर्जी ‘ऐस भारत सरकार’ संगठन का पर्दाफाश, लाल बत्ती लगी गाड़ियां जब्त, छह हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Dungarpur News: डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऐस भारत सरकार’ नाम से चल रहे संदिग्ध संगठन का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लाल बत्ती लगी दो गाड़ियों को जब्त किया है और 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Fake Ace Government of India Organization Busted in Dungarpur; Red-Beacon Vehicles Seized, Six Detained
कार्यक्रम में आई गाड़ियों की नंबर प्लेट निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऐस भारत सरकार’ नाम से चल रहे संदिग्ध संगठन का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लाल बत्ती लगी दो गाड़ियों को जब्त किया है और 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सेंगाल महुड़ी गांव में इस कथित संगठन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। आरोप है कि संगठन के सदस्य खुद को सरकारी संस्था बताकर आदिवासी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, दस्तावेजों और मतदान प्रक्रिया को लेकर गुमराह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति लाल बत्ती और सायरन का उपयोग
मामले की शिकायत आदिवासी युवा मंच के प्रदेश सह संयोजक रवि कटारा ने की थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संचालन गुजरात के तापी जिले के व्यारा निवासी यशपाल सिंह और उनके साथियों द्वारा किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने लोगों पर प्रभाव डालने के लिए लाल बत्ती लगी गाड़ियों और सायरन का इस्तेमाल किया, जबकि इसके लिए उनके पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। गाड़ियों पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ भी पाया गया।

पढ़ें- Jaipur: जयपुर में आज ‘ट्रैफिक जाम का तूफान’, घर से निकलने से पहले जान लें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

नेटवर्क खंगालेगी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ियों को जब्त कर लिया। साथ ही, मौके से 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी तपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed