Banswara News: पारिवारिक रंजिश में रिश्तों का खून, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या
Banswara News: जिले में एक भतीजे ने अपने चाचा और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी की घटना में चाचा की मौत हो गई। वहीं, उसका चचेरा भाई हमले में घायल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के कोलखंडा गांव में एक युवक ने अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं चचेरे भाई को भी घायल कर दिया। वारदात पारिवारिक रंजिश में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और अनुसंधान आरंभ कर दिया है।
मृतक के पुत्र ने दर्ज कराया केस
पुलिस के अनुसार घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र हितेश परमार ने दी है। रिपोर्ट में हितेश ने बताया कि उसके ताऊ हरीश की छोटी बेटी दो-तीन माह पहले कहीं चली गई थी। इस बात को लेकर उसके ताऊ, ताई और उनका बेटा चंद्रप्रकाश उनके परिवार पर संदेह कर रहा था। इस घटनाक्रम के बाद से आए दिन दोनों भाइयों के परिवार में झगड़ा भी हो रहा था।
झगड़े के बाद हुई चाकूबाजी
इसी कड़ी में शनिवार को हरीश की पत्नी और बेटी परिवादी हितेश की मां के साथ झगड़ा कर रही थीं और मारपीट पर उतारू हो गईं। जब हितेश और उसके पिता देवीलाल बीच-बचाव करने गए, तो हरीश और उनका बेटा चंद्रप्रकाश भी वहां आ गए और चंद्रप्रकाश ने देवीलाल के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। चंद्रप्रकाश ने हितेश को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
ये भी पढ़ें: दहेज केस दर्ज होने पर कांस्टेबल ने दी सुसाइड की धमकी, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
चाकूबाजी के बाद परिजन और ग्रामीणों पिता-पुत्र को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देवीलाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दोवड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और देवीलाल के शव को मोर्चरी में रखवाया। रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चंद्रप्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.