सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: 4 accused including father-son arrested in Tamtia murder case; 30 houses torched after incident

Banswara News: टामटिया हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद 30 घरों में हुई थी आगजनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

बांसवाड़ा के टामटिया गांव में चार दिन पहले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद भड़की हिंसा में करीब 30 घरों में आगजनी भी हुई थी, जिससे इलाके में तनाव बना हुआ है।
 

Banswara News: 4 accused including father-son arrested in Tamtia murder case; 30 houses torched after incident
मोटागांव थाना
विज्ञापन

विस्तार

जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में चार दिन पहले युवक हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद दो गांवों के बीच भड़की हिंसा में करीब 30 घरों में आगजनी भी हुई थी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।
Trending Videos


अनुसंधान अधिकारी सीआई रूपसिंह ने बताया कि टामटिया निवासी युवक गोविंद मईड़ा की हत्या के मामले में नानालाल पिता हुरजी कटारा, उसके बेटे विजय उर्फ रामेश्वर, अनिल पिता रूपलाल कटारा और गणेश पिता नारायण कटारा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: शादी से एक दिन पहले दुल्हन की संदिग्ध मौत, खुशियों का घर पलभर में मातम में बदला

शादी से लौटते वक्त किया हमला
मृतक के पिता छगन मईड़ा की रिपोर्ट के अनुसार 26 अप्रैल की शाम परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। टामटिया गांव में आंगनवाड़ी के पास पहुंचते ही आरोपियों ने घात लगाकर गोविंद को रोक लिया और कुल्हाड़ी, लाठी व सरियों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

हत्याकांड के बाद भड़की थी हिंसा
हत्या के बाद मामला और बिगड़ गया था। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि करीब 30 से अधिक मकानों में आगजनी कर दी गई। घरों के साथ अनाज और घरेलू सामान भी जलाकर नष्ट कर दिया गया। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि पुलिस और दमकल की टीमों को भी गांव में प्रवेश करने में कठिनाई हुई थी।

पुलिस फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed