सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: 4 accused arrested in murder case of BAP candidate's brother, he was beaten to death

Banswara News: पीट-पीट कर ली गई थी BAP नेता के भाई की जान, प्रेमिका और उसके पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Banswara News: खमेरा थाना क्षेत्र के कालीमगरी में गत 13 अप्रैल को घाटोल विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक निनामा के भाई की पीट-पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका, उसके पति सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Banswara News: 4 accused arrested in murder case of BAP candidate's brother, he was beaten to death
खमेरा थाना, बांसवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांसवाड़ा के खमेरा थाना क्षेत्र के कालीमगरी में गत 13 अप्रैल को घाटोल विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक निनामा के भाई की पीट-पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका, उसके पति सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, बांसलीखेड़ा निवासी अनिल निनामा के साथ कालीमगरी गांव में कुछ लोगों ने जमकर पीटा था। अगले दिन सुबह उसने महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इसे लेकर मृतक की भाई अशोक ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबक सिखाने प्रेमिका के साथ ही बुलाया था
सीआई बुधाराम विश्नोई ने बताया कि मृतक अनिल का टोडी सिमरोल निवासी लक्ष्मी पत्नी सिद्धार्थ राणा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी सिद्धार्थ को भी लग गई थी। इसे लेकर अनिल और सिद्धार्थ के बीच भी गाली-गलौज होती थी। सिद्धार्थ को शक था कि उसके ड्यूटी पर जाने के बाद दोनों में बात होती है। मामले में होली के आसपास अशोक और सिद्धार्थ के जीजा प्रकाश के बीच वार्ता हुई, जिसमें अनिल और लक्ष्मी के बात करने की पुनरावृत्ति नहीं होने पर सहमति बनी थी।

पढ़ें- कार-बाइक की भिड़ंत में उड़े परखच्चे: भीषण हादसे में मां और दो बेटों की मौत, बेटी समेत दो गंभीर घायल

बुलावे पर तीसरे दिन आते ही हमला
अनिल को सबक सिखाने सिद्धार्थ ने अपनी पत्नी के माध्यम से अनिल को बुलवाया। दो दिन तक वह नहीं आया। तीसरे दिन उसे कालीमगरी में नाले के पास बुलाया। जब रात को अनिल बुलावे पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए सिद्धार्थ, उसके परिचित गणेश ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने तीसरे साथी पवन को भी बुलाया और फिर अनिल को पीटा। बाद में प्रकाश निनामा को बुलाया। प्रकाश ने मौके से अशोक को उसके भाई के कालीमगरी में नाले के पास पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
विश्नोई ने बताया कि मामले में आरोपी सिद्धार्थ, लक्ष्मी, गणेश और पवन को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय ने पवन को पुलिस रिमांड पर सौंपा है और शेष तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed