सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Friend along with minors killed man with sword for stealing chicken

Banswara News: मुर्गे चोरी के शक में दोस्त ने नाबालिगों के साथ मिलकर की हत्या, मारपीट के बाद कुएं में फेंका शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Banswara News: बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ क्षेत्र में कुएं में मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुर्गे चोरी करने के शक में आरोपी ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

Friend along with minors killed man with sword for stealing chicken
सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने खोला राज।
विज्ञापन

विस्तार

बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के टोड़ी कालू गांव में आठ दिन पहले कुएं में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मुर्गे चोरी करने के शक में मृतक के दोस्त ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और तलवार से वार करने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

Trending Videos


कुएं में मिली थी अज्ञात लाश
सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह के अनुसार 4 मार्च को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि टोड़ी कालू गांव के एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों तथा एसडीआरएफ की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल किए, लेकिन चार दिन तक शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद 8 मार्च को पोस्टमार्टम करवाकर नगर परिषद की मदद से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने की पहचान, दर्ज हुआ मामला
10 मार्च को बेडाऊ धूलिया गांव निवासी नरेश पुत्र कमजी डामोर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मृतक उसका भाई रकमा डामोर है। उसने बताया कि 25 फरवरी की सुबह रकमा तीन लोगों के साथ घर से गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, केमिकल टैंक में उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

मुर्गे चोरी के शक में हत्या
जांच में सामने आया कि रकमा मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। करीब दो महीने पहले उसने एक घर से दो मुर्गे चोरी किए थे। इसी बात को लेकर उसका दोस्त ललित भूरिया और दो नाबालिग उसे टोड़ी कालू गांव ले गए। वहां उससे पूछताछ के दौरान तीनों ने उसके साथ मारपीट की और तलवार से वार कर दिया। पुलिस के अनुसार रकमा के बेहोश होने पर आरोपियों ने उसे कुएं में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी ललित भूरिया को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों नाबालिगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed