Salumbar News: गेहूं की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश, पुलिस ने जब्त किए 120 किलो वजनी पौधे
Salumbar News: सलूंबर में लसाड़िया थाना पुलिस ने गेहूं की फसल के बीच अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने खेतों में उगाए 624 पौधे जब्त किए, जिनका वजन 120 किलो से अधिक रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलूंबर जिले में चलाए जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत लसाड़िया थाना पुलिस ने गेहूं की फसल के बीच अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने खेतों में उगाए 624 पौधे जब्त किए, जिनका वजन 120 किलो से अधिक रहा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला और उपाधीक्षक हेरम्ब जोशी के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत अवैध गांजे की खेती की सूचना पर लसाड़िया थाना पुलिस ने अग्गड़ गांव के बोर फला के दुर्गम क्षेत्र में छापा मारा।
फसल के बीच मिले पौधे
पुलिस कार्रवाई के दौरान खेत में गेहूं की फसल के बीच में बड़ी मात्रा में 2 से 3 फीट के गांजे के पौधे मिले, जिन पर फूल, कलियां आदि आ गई थीं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अवैध रूप से उगाए गांजे के पौधों को उखाड़ा। खेत मालिक की जानकारी के लिए हल्का पटवारी खरतीलाल मीणा को भी मौके पर बुलाया। उसने खेत रूपा पुत्र खेता मीणा निवासी अग्गड़ बोर फला का होना बताया।
पढ़ें- Jaipur News: महिला सुरक्षा पर पुलिस मुख्यालय में मंथन, अपराधों में गिरावट को बताया सकारात्मक संकेत
खेत मालिक फरार
थानाधिकारी भरतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान खेत मालिक रूपा फरार हो गया। 120.85 किलो के कुल 624 पौधे जब्त कर लिए हैं। खेत मालिक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। कार्रवाई में डीएसटी की टीम ने भी सहयोग किया।
हेल्पलाइन नंबर जारी
पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती, परिवहन आदि गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सलूंबर जिला पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर 8764854809 जारी किया है। इस पर मिलने वाली सूचना और सूचना देने वाली की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.