सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Dungarpur: Interstate theft gang busted, three arrested including main accused involved in more than 60 crimes

Dungarpur: अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 60 से ज्यादा वारदातों में शामिल मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Dungarpur News: डूंगरपुर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी पर चार राज्यों में 60 से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह सूने मकानों की रेकी कर चोरी करता था, जांच जारी है।

Dungarpur: Interstate theft gang busted, three arrested including main accused involved in more than 60 crimes
कोतवाली थाना डूंगरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डूंगरपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी के खिलाफ देश के चार राज्यों में 60 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Trending Videos


कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को शहर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में तुलसी गौड़ के सूने मकान में चोरी की वारदात हुई थी। चोर घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, 2 तोले की सोने की चेन और लगभग 25 तोला चांदी के जेवरात चुरा ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 राज्यों में 60 मुकदमे
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी जिम्मी उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया, जो महाराष्ट्र के नंदुरबार का निवासी है और हाल ही में सूरत (गुजरात) में रह रहा था। वह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा के विभिन्न थानों में करीब 60 चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रहकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

ये भी आए पकड़ में
इसके अलावा पुलिस ने उसके साथी रिजवान उर्फ रिज्जू निवासी कृष्णा कॉलोनी, सविना (उदयपुर) को भी गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ उदयपुर जिले के अलग-अलग थानों में 12 मामले दर्ज हैं। तीसरे आरोपी चंदू कुमार सोनी, जो उसी क्षेत्र का निवासी है, को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के हैं और बंद पड़े मकानों को अपना निशाना बनाते थे।

पढ़ें- Jaisalmer News: पत्नी ने सोते हुए पति की सरिए से की हत्या, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बाइक से घूमकर करते थे रेकी
पूछताछ में आरोपियों की कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ है। गिरोह के सदस्य दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली तक बाइक से यात्रा करते थे। रास्ते में आने वाले शहरों और गांवों में वे पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलने पर ताले तोड़कर अंदर घुस जाते थे। चोरी के बाद वे तुरंत स्थान बदल लेते थे, जिससे पुलिस को उनके तक पहुंचने में कठिनाई होती थी। नकदी और जेवरात को आरोपी अपने नशे और ऐश-ओ-आराम के शौक पूरे करने में खर्च कर देते थे।

पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की संभावना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed