Dungarpur News: बेटी की शादी के एक दिन पहले ही मां की मौत, परिवार में पसरा मातम
Dungarpur News: पालवड़ा गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका अपने देवर के साथ अपनी बेटी की 13 फरवरी को होने वाली शादी का कार्ड बांटने गई थी। हादसे में उसकी मौत के बाद शादी की खुशियों की जगह अब घर में मातम पसर गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पालवड़ा गांव के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका अपने देवर के साथ अपनी बेटी की 13 फरवरी को होने वाली शादी का कार्ड बांटने गई थी। हादसे में उसकी मौत के बाद शादी की खुशियों की जगह अब घर में मातम पसर गया है।
पुलिस के अनुसार, उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के आमली डूंगरी गांव निवासी धर्मनारायण मीणा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी की 13 फरवरी को शादी है। बुधवार को उसकी पत्नी काली देवी और भाई कांतिलाल मोटर साइकिल पर निमंत्रण पत्र बांटने के लिए डूंगरपुर के देवल गांव गए थे। वहां से लौटते समय सड़क हादसा हो गया।
अचानक बाइक से गिरी
बताया गया कि निमंत्रण पत्र बांटकर वापस घर लौटते समय पालवड़ा गांव के स्कूल से कुछ ही दूरी पर मोटर साइकिल पर पीछे बैठी काली देवी अचानक नीचे गिर गई। इससे हाथ, पैर ओर सिर पर गंभीर चोटें आई। उसे तुरंत डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद काली देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
पढ़ें- बूंदी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से तीन मासूमों की मौत, पिता गंभीर घायल; ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
छिन गई खुशियां
धर्मनारायण और काली देवी पिछले कई दिनों से अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। पूरे परिवार में शादी को लेकर खुशियों भरा माहौल था। परिवार की खुशियों में परिचितों को भी सम्मिलित करने के लिए ही काली देवी पालवड़ा गांव में निमंत्रण पत्र देने के लिए अपने देवर के साथ मोटर साइकिल पर गई थी। लौटते समय हुए हादसे के बाद शादी के घर में मातम पसर गया है। बुधवार को शादी से संबंधित सभी कार्य रोक दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.