{"_id":"69a836f210345ac26403d77f","slug":"murder-by-axe-attack-in-land-dispute-banswara-news-c-1-1-noi1402-4015597-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: जमीन विवाद में पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: जमीन विवाद में पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, एक व्यक्ति की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लोहारिया बड़ा गांव में दो पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुशलगढ़ थाना
विज्ञापन
विस्तार
जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के लोहारिया बड़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसियों ने एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending Videos
कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीणसिंह सिसोदिया ने बताया कि वारदात कुशलगढ़ मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर लोहारिया बड़ा गांव में हुई। लोहारिया बड़ा निवासी सकीना पत्नी नाकू अड़ ने थाने में रिपोर्ट दी कि मंगलवार शाम को वह अपने पति नाकू पुत्र कालिया, पुत्र नीलम और पुत्री सुकरा के साथ घर के आंगन में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पुराने भूमि विवाद को लेकर उसके पड़ोसी मदन पुत्र पूंजा और प्रताप पुत्र पूंजा अचानक गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Tonk News: मामूली कहासुनी से भड़का विवाद, देर रात दो समुदाय आमने-सामने, पत्थरबाजी और मारपीट में पांच घायल
रिपोर्ट में बताया गया कि गाली-गलौज पर सकीना ने अपने घर से बाहर निकलकर मदन और प्रताप को टोका। इस पर दोनों गुस्से से कुल्हाड़ी लेकर आए और उससे मारपीट करने लगे। मारपीट करता देख पति नाकू और पुत्र नीलम बीच-बचाव करने आए तो दोनों ने नाकू के हाथ और सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे नाकू लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने लातों-मुक्कों और बेल्ट से भी मारपीट की। चीखने-चिल्लाने पर एक अन्य पड़ोसी अमरसिंह पुत्र मानसिंह मौके पर आया तो दोनों आरोपी मौके से भाग छूटे।
इसके बाद सकीना, अमरसिंह और अन्य नाकू को लेकर कुशलगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां नाकू की मौत हो गई। देर रात मिली सूचना पर पुलिस कुशलगढ़ अस्पताल पहुंची। नाकू के शव को मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच स्वयं थानाधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन