Banswara News: फ्रांस से जयपुर आए पार्सल से ड्रग बरामद, नारकोटिक्स टीम ने युवक को पकड़ा
Banswara News: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने जयपुर के फॉरेन पोस्ट ऑफिस में आए इंटरनेशनल पार्सल में ड्रग पकड़ी है। आरंभिक जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने बांसवाड़ा की रातीतलाई काॅलोनी से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) ने जयपुर के फॉरेन पोस्ट ऑफिस में फ्रांस से आए इंटरनेशनल पार्सल में 0.480 ग्राम एलएडी (लाइसर्जिक एसिड डाइएथाइलामाइड) और 4.110 ग्राम मेथोंक्वालोन ड्रग जब्त की है। आरंभिक जांच के बाद ब्यूरो की टीम रात को बांसवाड़ा पहुंची और रातीतलाई कॉलोनी से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।
'सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई'
उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा, नरेश बुंदेल ने बताया कि इंटरनेशनल पार्सल में ड्रग आने की सूचना मिली थी। इस पर कस्टम की टीम ने फॉरेन पोस्ट ऑफिस में पार्सल को जब्त कर तलाशी ली, जिसमें एलएडी के 20 ब्लॉट वाला एक पैकेट और मेथोंक्वालोन का एक पैकेट मिला।
आरंभिक जांच में बांसवाड़ा से जुड़े तार
जांच में पता चला कि यह ड्रग बांसवाड़ा जिले में डिलीवर होना था। जयपुर से एनसीबी की टीम शुक्रवार देर रात बांसवाड़ा पहुंची और रातीतलाई कॉलोनी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर अलसुबह जयपुर ले गई। बताया गया कि युवक पहले भी विदेश से पार्सल मंगवा चुका था। एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित नशे का सामान जब्त कर लिया है।
ये भी पढ़ें: घर के आंगन में सो रहे बुजुर्ग की हत्या, गांव के ही आदमी पर लगा आरोप
एलएडी क्या है?
लाइसर्जिक एसिड डाइएथाइलामाइड (एलएडी) एक साइकेडेलिक ड्रग है। यह इंद्रियों पर असर डाल सकती है। इसके सेवन से व्यक्ति की सोच, समय और भावनाओं का अहसास बदल सकता है। एलएडी स्ट्रिप जैसी होती है और जीभ पर रखकर खून में मिलती है, जिससे नशा होता है। भारत में यह प्रतिबंधित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.