फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   rajasthan bap leader brother murder case banswara love affair violence news

Rajasthan: बीएपी नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम-प्रसंग की आशंका; झाड़ियों में मिले थे लहूलुहान

Tue, 14 Apr 2026 11:27 AM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांसवाड़ा Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 11:27 AM IST
सार

बांसवाड़ा के खमेरा थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय अनिल निनामा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोप लगाया है कि युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया। 

विज्ञापन
rajasthan bap leader brother murder case banswara love affair violence news
शोकाकुल परिजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल बता रही है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अनिल निनामा के रूप में हुई है, जो बांसलीखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह घाटोल विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक निनामा का छोटा भाई था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना कालीमगरा क्षेत्र की है, जो मृतक के गांव से लगभग 5-6 किलोमीटर दूर स्थित है। परिजनों का आरोप है कि अनिल की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई है। पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक निनामा ने बताया कि घटना की रात करीब 2 बजे पूर्व सरपंच प्रकाश सागबारी के तीन मिस्ड कॉल आए थे। जब उन्होंने कॉल बैक किया तो सरपंच ने बताया कि अनिल घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


झाड़ियों में मिला घायल युवक
परिजनों का कहना है कि काफी तलाश के बाद अनिल झाड़ियों में गंभीर हालत में मिला। वह दर्द से कराह रहा था और उसने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे से कुछ लोग उसे घसीट-घसीट कर पीट रहे थे। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच और शुरुआती एंगल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस घटना में 3 से 4 लोगों की संलिप्तता हो सकती है। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका

एसपी सुधीर जोशी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना को जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed