सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: Family Feud Over Fodder Turns Bloody, Younger Brother Kills Elder Brother

Banswara News: बकरियों को चारा डालने के विवाद में बहा रिश्तों का खून, छोटे भाई ने बड़े को मौत के घाट उतारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

बकरियों को चारे डालने से शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव में आई भाभी भी घायल हो गई।

Banswara News: Family Feud Over Fodder Turns Bloody, Younger Brother Kills Elder Brother
पुलिस थाना निठाउवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डूंगरपुर में एक मामूली सा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बकरियों के लिए चारा डालने की बात को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव के लिए आई भाभी भी हमले में घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
Trending Videos


घटना निठाउवा थाना क्षेत्र के डूंगलई गांव की है। निठाउवा थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार मृतक की पत्नी देवली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पति कन्हैयालाल सिलाई का काम करते थे। उनकी बेटी पुष्पा और देवर सोहनलाल की पत्नी भुला के बीच बकरियों के लिए चारा गिराने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद भुला नाराज होकर अपने पीहर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhilwara News: ठेकेदारों के बिल पास कराने के एवज में वसूली, ACB ने 4.04 लाख की रिश्वत लेते XEN समेत 3 को दबोचा

पत्नी के पीहर जाने की बात से नाराज सोहनलाल गुस्से में कन्हैयालाल के घर पहुंच गया और वहां उसने पुष्पा को विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। इसी कहासुनी के दौरान गुस्से में उसने बड़े भाई कन्हैयालाल के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

पति को बचाने आई देवली पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए निठाउवा अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सागवाड़ा रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान कन्हैयालाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने देवली की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी सोहनलाल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed