सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Rajasthan Under-construction house roof collapses, one worker dead; four injured

Rajasthan: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, एक मजदूर की मौत; चार घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

डूंगरपुर के गोल गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर लक्ष्मण मीणा की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan Under-construction house roof collapses, one worker dead; four injured
गोल गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के गोल गांव में बुधवार को उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक निर्माणाधीन मकान की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। छत की आरसीसी भराई के काम में जुटे मजदूर पलभर में मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जब मलबा हटाया तो एक मजदूर की मौत हो चुकी थी और चार अन्य घायल पड़े थे। इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डुबो दिया।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गोल गांव निवासी जीतू मेहता के निर्माणाधीन मकान में हुआ। मजदूर उस वक्त छत की ढलाई का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक छत का ढांचा कमजोर पड़ा और पूरी छत एक झटके में नीचे आ गिरी। मलबे के नीचे दबे मजदूरों की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और बिना देर किए राहत कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मेहनत और जद्दोजहद के बाद एक-एक कर सभी मजदूरों को मलबे से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही एक की मौत
इस हादसे में शेरपुर निवासी लक्ष्मण मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सडा निवासी सुरजमल, दोलपुरा निवासी कंकू, सडा निवासी कालू और सडा निवासी दिनेश घायल हो गए। घायलों को तत्काल आसपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन मजदूरों को घर भेज दिया गया। एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: फिल्मी अंदाज़ में आए हथियारबंद बदमाश, परिवार की बहादुरी ने पलटा खेल; अपहरण की साजिश नाकाम

मृतक लक्ष्मण मीणा के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना की खबर मिलते ही आसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई। पुलिस ने छत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूरे इलाके में शोक और दुख का माहौल छाया हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed