वीभत्स हत्या: चाकू से दोस्त का शरीर चीरा, चेहरे की चमड़ी उधेड़ी; नाले से मिला सड़ा शव, पत्नी को दिखाय था वीडियो
Banswara News: बांसवाड़ा में एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या उसके दोस्त ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के संदेह में अपने साथी की मदद से की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के टामटिया गारिया क्षेत्र में एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या उसके दोस्त ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के संदेह में अपने साथी की मदद से की थी। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या गले में चाकू से वार कर की गई। शरीर को चाकू से चीर दिया और चेहरे की चमड़ी भी उधेड़ दी।
गत 6 फरवरी को टामटिया गारिया क्षेत्र में एक नाले में युवक का सड़ा-गला शव मिला था। शव की पहचान उसकी पत्नी ने हाथ पर टैटू के आधार पर बंजारा बस्ती निवासी विशाल बंजारा के रूप में की थी। अगले दिन विशाल की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में दिनेश नामक युवक पर संदेह जताया। इसके आधार पर पुलिस ने अनुसंधान आरंभ किया।
पत्नी से अवैध संबंध का शक
सदर थानाधिकारी रूपसिंह ने बताया कि रिपोर्ट के बाद 8 फरवरी को गारिया निवासी दिनेश और उसके साथी भवानपुरा निवासी सुशील मईड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विशाल बंजारा किराए का ऑटो चलाता था। दिनेश से उसकी मित्रता थी। लूट सहित अन्य मामलों में दिनेश को जेल हुई थी। विशाल दिनेश की प्रेमिका को लेकर मिलाने के लिए जेल जाता था। इस दौरान विशाल और दिनेश की प्रेमिका करीब हो गए। जेल से छूटने के बाद दिसंबर 2024 में दिनेश ने प्रेमिका से शादी तो कर ली, लेकिन अवैध संबंधों का बीज उसके मन में पनप गया।
फोटो देखकर रची साजिश
सीआई ने बताया कि मृतक विशाल की मां केसर के जेवर ठीकरिया नाका के पास एक सेठ के यहां गिरवी रखे थे। वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था। 30 जनवरी को विशाल दिनेश के साथ मां के घर गया और मां को लेकर सेठ के वहां गया। वहां से मां को घर छोड़कर दिनेश के साथ ठीकरिया गांव गया। वहां दिनेश ने सुशील मईड़ा को भी बुलाया। तीनों ने शराब भी पी। इस दौरान विशाल के मोबाइल पर काॅल आया। दिनेश ने स्क्रीन पर एक महिला की फोटो देख ली। उसे अपनी पत्नी का फोटो होने का संदेह हुआ और सुशील से बात कर विशाल को मारने की योजना बनाई।
पढ़ें- बूंदी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से तीन मासूमों की मौत, पिता गंभीर घायल; ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
चाकू से गोदकर हत्या
इसके बाद विशाल को लेकर दिनेश और टामटिया-गारिया नाले के पास झाड़ियों में ले गए। वहां अवैध संबंध की बात पर कहासुनी के बाद विवाद होने पर दोनों ने गले में चाकू मार कर विशाल की हत्या कर दी और शव नाले में ढकेलने के बाद घर चले गए। अगले दिन दोनों वापस घटनास्थल पहुंचे। पहचान छिपाने के लिए विशाल के चेहरे की चमड़ी उधेड़ दी। चेहरे पर चाकू से कई वार भी किए। शरीर को भी चाकू से चीर दिया।
पत्नी को दिखाया वीडियो
दोनों आरोपियों ने विशाल को मारने का वीडियो भी बनाया। दिनेश ने घर जाकर वीडियो पत्नी को दिखाया, ताकि वह डर कर चुप रहे। वहीं अपनी पत्नी से विशाल के घर काॅल कराया कि वह अहमदाबाद में है, ताकि यह साबित हो सके कि विशाल किसी महिला के साथ है, लेकिन नाले में शव मिलने के बाद हाथ पर बने टैटू से शिनाख्त हो गई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.