फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: Underwear gang steals jewelry worth 9 lakh rupees from vacant house, incident captured on CCTV

Banswara News: चड्डी-बनियान गिरोह ने सूने मकान से नौ लाख के जेवर किए चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Sun, 22 Feb 2026 10:21 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 10:21 PM IST
सार

Banswara News: सागवाड़ा नगर में शनिवार रात एक सूने घर से अज्ञात बदमाश करीब 9 लाख रुपये के जेवर और 1.5 लाख रुपये नकद चोरी कर ले लिए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह वारदात चड्डी-बनियान गिरोह के सदस्यों ने की है।

विज्ञापन
Banswara News: Underwear gang steals jewelry worth 9 lakh rupees from vacant house, incident captured on CCTV
वारदात के बाद घर में बिखरा पड़ा मिला सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के नेमीनाथ नगर में शनिवार रात एक सूने घर से अज्ञात बदमाश करीब 9 लाख रुपये के जेवर और 1.5 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह वारदात चड्डी-बनियान गिरोह के सदस्यों ने की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता पायल भोई ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बेटी के साथ उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गई थीं। रविवार को पड़ोसी विनोद जोशी ने मोबाइल पर काॅल कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर पायल रविवार दोपहर घर लौटीं। पायल का पति विदेश में काम करता है।
विज्ञापन


वारदात के बाद घर में बिखरा पड़ा मिला सामान।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- अनोखा कन्यादान: शहीद फौजी की बेटी की शादी में 24 जवानों ने अदा किया पिता का फर्ज, 24 वर्ष पुराना वचन अब निभाया

घर पहुंचने के बाद पायल ने वारदात की सूचना सागवाड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक जानकारी लेने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक सीसीटीवी फुटेज में चड्डी-बनियान पहने लोग अंधेरे में आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उक्त फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

वारदात में बदमाश घर में एक आलमारी में रखे साढ़े 7 लाख रुपये की कीमत के पांच तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के जेवर और डेढ़ लाख रुपये चुरा ले गए। घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। इससे अनुमान लगाया गया कि बदमाश मुख्य दरवाजे से ही घर के भीतर घुसे। उन्होंने सारा सामान बिखेर दिया। घर सूना होने से इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed