Rajasthan News: बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर-जीप की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत
Banswara News: बांसवाड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर कंटेनर-जीप टक्कर में चाचा बसु और भतीजे कन्हैयालाल की मौत हो गई। दोनों वाहन में फंसे रहे। इस हादसे से बसु के चार बच्चे अनाथ हो गए। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित किया गया।
विस्तार
बांसवाड़ा जिले से गुजर रहे निम्बाहेड़ा-दाहोद राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर कंटेनर और जीप की आमने-सामने भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
हादसे के बाद वाहन में फंसे रहे दोनों
सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपतसिंह के अनुसार मांडली छोटी गांव निवासी बसु (30) अपने भतीजे कन्हैयालाल (25) के साथ बोलेरो जीप की सर्विस करवाकर बांसवाड़ा से लौट रहे थे। इसी दौरान कालाखूंटा गांव के पास गुजरात के झालोद की ओर से आ रहे कंटेनर से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन में बुरी तरह फंस गए।
रेस्क्यू में लगी आधे घंटे से ज्यादा मशक्कत
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जीप में फंसे दोनों को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें- Balotra: उधार के दबाव और वायरल माफी वीडियो के बाद युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने हिरासत में लिए दो संदिग्ध
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे में बसु की मौत से उसके चार बच्चे अनाथ हो गए। उसके तीन बेटियां और एक छोटा बेटा है। बसु सूरत में निर्माण कार्य का कारीगर था और होली पर घर आया हुआ था। बुधवार को उसे वापस लौटना था, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया।
वहीं, मृतक कन्हैयालाल डंपर पर खलासी का काम कर अपना जीवनयापन करता था और वह अविवाहित था। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.