{"_id":"69290f9245e3a6c8900a3d70","slug":"african-cheetah-kp-2-leaves-kuno-in-madhya-pradesh-and-reaches-kishanganj-forests-in-baran-forest-department-on-alert-baran-news-c-1-1-noi1459-3677681-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran News: कूनो नेशनल पार्क से फिर निकला अफ्रीकी चीता, किशनगंज रेंज के जंगलों में दिखाई दिया KP-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran News: कूनो नेशनल पार्क से फिर निकला अफ्रीकी चीता, किशनगंज रेंज के जंगलों में दिखाई दिया KP-2
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: बारां ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा से सटे किशनगढ़ रेंज के जंगलों में एक बार फिर अफ्रीकी चीता दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
बारां के जंगलों में पहुंचा KP 2
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एक बार फिर मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से आया अफ्रीकी चीता राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा से सटे जिले के किशनगंज इलाके में दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि चीता KP-2 किशनगंज रेंज के जंगलों में प्रवेश कर गया है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल दोनों राज्यों के वन विभाग की टीमें चीते की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और उसे ट्रैक कर रही हैं।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार अफ्रीकी चीता KP-2 को दोपहर के समय रामगढ़ क्षेत्र में पहली बार देखा गया, जहां वह जंगल की ओर बढ़ता नजर आया। कुछ समय बाद ही वह सरसों के खेत में फिर से दिखाई दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और निगरानी तेज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: वाईएल फार्मा की लिवोसिट्रीजिन डाइहाईक्लोराइड एण्ड मोनटेल्यूकास्ट सोडियम टेबलेट नकली घोषित
सूत्रों के मुताबिक अफ्रीकी चीतों को आदिवासी अंचल के जंगल रास आ रहे हैं। इससे पहले भी दिसंबर 2023 में कूनो नेशनल पार्क से अफ्रीकी चीता ‘अग्नि’ इसी क्षेत्र में पहुंचा था। लगातार हो रही साइटिंग से यह संकेत मिल रहे हैं कि चीते इस इलाके को अपना नया विचरण क्षेत्र मानने लगे हैं।
वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि वे जंगल या खेतों की ओर अनावश्यक आवाजाही न करें। बहरहाल KP-2 की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।