{"_id":"690eb5cbbcb093e4220c0af8","slug":"anta-by-election-congress-and-bjp-in-full-swing-top-leaders-campaign-hard-as-ashok-gehlot-joins-today-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anta By-election: उपचुनाव के प्रचार में उतरे दिग्गज, कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी ताकत, आज अशोक गहलोत की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anta By-election: उपचुनाव के प्रचार में उतरे दिग्गज, कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी ताकत, आज अशोक गहलोत की एंट्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार
अंता उपचुनावों की सरगर्मी के बीच आज कांग्रेस की ओर से प्रचार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंट्री हो रही है, जबकि भाजपा की प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा पहले से ही वहां मौजूद हैं।
चुनाव प्रचार चरम पर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अंता उपचुनावों के लिए राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। गांव-गांव और चौपाल-चौपाल में जनसंपर्क अभियान तेज हो चुका है।
Trending Videos
आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में अंता पहुंच रहे हैं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक शांति धारीवाल, अशोक चांदना, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया सहित कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री और विधायक अंता क्षेत्र में सक्रिय हैं। ये सभी गांव-गांव जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं कर रहे हैं और मतदाताओं से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हौसले को सलाम: पढ़ाई कर रहे भाई-बहनों ने दिखाई बहादुरी, प्लास्टिक जाल में फंसे हिरण को बचाकर पेश की मिसाल
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी अपने दिग्गज नेताओं की पूरी फौज चुनाव मैदान में उतार दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, गुर्जर आरक्षण समिति के संयोजक विजय सिंह बैसला, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मनोज राजोरिया, विधायक राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा, भागचंद ताकड़ा, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर सहित कई नेता लगातार सभाएं कर रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हुए भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन के पक्ष में कमल खिलाने की अपील की है।