फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Major road accident in Barmer Head-on collision between two motorcycles; three youths killed

बाड़मेर में बड़ा सड़क हादसा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल जोधपुर रेफर

Sun, 09 Aug 2026 09:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Aug 2026 09:58 AM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में कुर्जा फांटा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन
Major road accident in Barmer Head-on collision between two motorcycles; three youths killed
बाड़मेर में तेज रफ्तार का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के कुर्जा फांटा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बाड़मेर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दो और युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि चौथे घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत; चालक दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार समेत पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई।

कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के कुर्जा फांटा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। इनमें एक युवक सड़क पर गिरने के बाद ट्रेलर की चपेट में आ गया, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक गंभीर घायल का जोधपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed