सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Rajasthan News: Bolero Swept Away in Luni River at Balotra, 3 Dead, 2 Injured, 3 Missing

Rajasthan News: लूनी नदी में बही बोलेरो, मां-दो बेटियों की मौत, दो गंभीर; तीन लापता; सभी दर्शन करने जा रहे थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 27 Aug 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोतरा में जसोल माताजी के दर्शन करने जा रहे भक्तों से भरी बोलेरो लूनी नदी में बह गई। हादसे में मां और दो बेटियों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर हैं। तीन लापता लोगों की तलाश की जा रही है। 

Rajasthan News: Bolero Swept Away in Luni River at Balotra, 3 Dead, 2 Injured, 3 Missing
क्रेन की मदद से निकाली बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के बालोतरा में बुधवार को एक दुखद हादसा हो गया। जहां, श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो लूनी नदी के तेज बहाव में बह गई। गाड़ी में आठ लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई, दो घायल हैं और तीन अब भी लापता हैं। हादसा लूनी नदी की रपट पार कर जसोल की ओर जाने के दौरान हुआ।  

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, जोधपुर जिले के शेरगढ़ निवासी लोग बुधवार को जसोल माताजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बालोतरा में लूनी नदी की रपट पार करते समय अचानक बोलेरो पानी के तेज बहाव में बह गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान वीडियो भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ी, अब दो नंबर को, 850 पदों के 5.4 लाख आवेदन

सूचना पर एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस की टीम, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार और पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात की जानकारी ली और अधिकारियों को बचाव कार्य के निर्देश दिए। इसके बाद क्रेन की मदद से बोलेरो गाड़ी को पानी से बाहर निकाला गया। इस दौरान पांच लोगों को बचाकर बालोतरा के नाहटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है। तीन अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  

ये भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत नहीं बढ़ेगी, इस रिपोर्ट से बढ़ी मुश्किल 


बोलेरो सवार जोधपुर के रहने वाले 
पुलिस के अनुसार, बोलेरो सवार सभी आठ लोग जोधपुर के शेरगढ़ के रहने वाले थे। हादसे में मां और दो बेटियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, दो का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, तीन लापता लोगों को नदी में तलाश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed